फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार बाप-बेटी पर तेंदुए ने बोला हमला

Fri, 07 Jul 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
निचलौल सीएचसी में भर्ती तेंदुए की हमले में घायल गुड़िया
विज्ञापन
- ससुराल से बेटी को लेकर घर लौट रहे थे पिता, घायल बेटी का निचलौल सीएचसी में चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के कलनही गांव के सामने खड्डा नहर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे एक तेंदुए ने बाइक सवार बाप-बेटी पर हमला बोल दिया। तेंदुए की हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रहा कि हादसे के तत्काल बाद बाप, बेटी को लेकर आबादी की ओर मौके से भागने में सफल रहा। बदहवास बाप-बेटी आबादी के पास पहुंच ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीण झुंड बनाकर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तेंदुआ अपने शावकों के साथ जंगल मे चला गया है। उसके बाद ग्रामीण घायल बच्ची और बदहवास पिता को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया।


निचलौल क्षेत्र के डोमा खास गांव निवासी गफ्फार (30) ने बताया कि दोपहर में कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा स्थित ससुराल गए थे। जहां से रात करीब 7 बजे बेटी गुड़िया (12) को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। अभी बसूली,चंदा गुलरभार गांव होते हुए खड्डा नहर मार्ग से आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच कलनही गांव की तरफ मुड़ने वाले रास्ते पर पुलिया के पास जंगल से निकलकर एक मादा तेंदुआ चार शावकों के साथ दिखाई दिया। जिसे बचते हुए निकले का प्रयास कर रहे थे लेकिन इसी दौरान तेंदुए ने चलती बाइक पर छलांग लगा दी। जिस दौरान बाइक पर पीछे बैठी बेटी गुड़िया घायल हो गई। तेदुएं के पंजे से बेटी का पैर का निचला हिस्सा फट गया है। तेंदुए की हरकत से बाप-बेटी घंटों सहमें रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निचलौल वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मामले कि जानकारी मिली है। घटना स्थल पर वनकर्मियों की टीम भेजी गई है। जबकि सरकारी अस्पताल पहुंच घायल बच्ची की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें