फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेड़ छांटने से मना करने पर मां-बेटी को पीटा, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा की ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के कंचनपुर टोला निवासिनी सुनीता देवी और उनकी बेटी को पटीदारों ने खेत का मेड़ छांटने को मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, मंगलवार को खेत का मेड़ छांटने से मना करने पर उसके पटीदार अमरजीत, संतराजी, सरोज व नेहा ने उसे व उसकी बेटी अंजनी को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस संबंध में एसओ पनियरा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद तहरीर पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें