महराजगंज। धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक खिलाड़ियों ने कलर टेस्ट बेल्ट प्रमोशन में प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया की लगभग 50 बच्चे इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए हैं। व्हाइट टू येलो बेल्ट में राजनंदिनी वर्मा, हार्दिक अहिरवार, अराध्या पटेल, कृष्णा साहनी, अथर्व राय, करन राज विश्वकर्मा, आयुष कुमार, जुनैद अली, अंशुमान, शिवांश, आलोक कुमार वर्मा उत्तीर्ण रहे। येलो टू ग्रीन बेल्ट में अनमेश प्रताप सिंह, शिवांगी चौहान, आस्था, प्रांजल सिंह, अभय साहनी, रुद्रांश प्रताप सिंह, प्रीतीश प्रकाश, राहुल साहनी, प्रजन्य प्रताप सिंह उत्तीर्ण रहे। ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट में कृष्णा चौहान, सिद्धार्थ जायसवाल, मुस्कान यादव, सान्वी चौरसिया, अंशिका पटेल, बीरू चौहान, रंजीत, अभ्युदय जायसवाल उत्तीर्ण रहे। ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में नीतू यादव उत्तीर्ण रहीं। ब्लू वन टू रेड बेल्ट में मयंक कुमार गुप्ता उत्तीर्ण रहे। रेड वन टू ब्लैक बेल्ट में नागेश्वर विश्वकर्मा, अंशल प्रियदर्शी, तन्मय प्रियदर्शी, मुस्कान कुमारी उत्तीर्ण रहीं।
इस दौरान परीक्षक रिजवान अहमद फैजी, फराज अहमद, आकाश चौधरी, खिलाड़ी ममता कुमारी, राधिका गौंड, अरशद अली, अफजल अली मौजूद रहे।