फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चौक बाजार स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन बना। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पदकों के आधार पर हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज ने 15 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल नौ स्वर्ण, छह रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ग्रीन माउंट एकेडमी ने छह स्वर्ण, चार रजत और 12 कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। श्री संत साईं सैनिक जूनियर हाईस्कूल, पनियरा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस के अध्यक्ष दशरथ गुप्ता और सचिव जीवेश मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि इसमें पीवी, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, प्रशिक्षक स्नेह प्रियदर्शी, फराज अहमद, आशुतोष पटेल और जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष शरदेंदु पांडेय ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें