महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के बसहिया परतावल स्थित भगवंत पटेल पानमती देवी पीजी कॉलेज परिसर में 18 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में लगने वाला मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
इसमें 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। 18 से 40 वर्ष आयु के हाईस्कूल से बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क होगी।