जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बदलते मौसम में बच्चे से लेकर बड़े तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल, पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
बरसात के सीजन में अब तक दो दिन ही अच्छी बारिश हुई है। पिछले कुछ दिनों से फुहार तो कभी हल्की बारिश हो जाती है। कुछ देर राहत मिलने के बाद उमस बढ़ जाती है। यह लोगों के सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। इससे लोग बीमार पडे़ रहे हैं। अधिकांश मरीजों को वायरल, पेट संबंधी बीमार से पीड़ित हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 751 मरीज इलाज कराने आए। डॉ. एएम भाष्कर ने बताया कि इन दिनों अपच के 40 फीसद मरीज बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा पाचन तंत्र के कम काम करने की वजह से हो रहा है। इसके चलते ज्यादातर मरीजों को खाने के बाद पाचन न होना, पेट फूलना व दर्द होना, भूख न लगने की समस्या हो रही है।