फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आम तौर पर 15 जून को आ जाता है मानसून
विज्ञापन


पूरे दिन रहे घने बादल, रुक-रुक कर बारिश की फुहार
तपिश भरी गर्मी से निजात, लेकिन उमस बरकरार

महराजगंज। जनपद में मंगलवार को मानसून ने दस्तक दे दी। मंगलवार को पूरे दिन बादलों ने डेरा जमाए रखा और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण एक तरफ तपिश भरी गर्मी से राहत मिली। साथ ही रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के भी चेहरे खिल उठे।

जनपद में औसत समय से लगभग 12 दिन बाद मानसून पूर्वी यूपी के जनपदों में दाखिल हुआ है। इसके कारण महराजगंज सहित कुल 11 जनपदों में मानसूनी बारिश का क्रम शुरू हो गया है। बारिश शुरू के कारण जिले में शेष बची लगभग 35-40 फीसदी रोपाई तेज हो गई है। आम तौर पर 15 जून को मानसून का आगमन हो जाता है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जनपद में 1.45 लाख हेक्टेयर इस बार धान का रकबा है। नहर व ट्यूवेल सुविधा वाले हिस्सों में किसान रोपाई कर चुके हैं लेकिन उन क्षेत्रों में बारिश का इंतजार था जहां नहर की सुविधा है। ऐसे हिस्सों में प्री मानसूनी बारिश के बाद से रोपाई में तेजी आई है। साथ ही साथ लगभग एक सप्ताह से तपिश भरी गर्मी की दुश्वारी से छुटकारा मिला है।

हालांकि कि दोपहर बाद हवा रुकने से उमस भरी गर्मी महसूस की गई लेकिन पूरे दिन बादलों के डेरा डाले रहने के कारण पिछले दिनों के मुकाबले राहत महसूस की गई। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। बादलों के छाए रहने के चलते दृश्यता प्रभावित रही और सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों को हेडलाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी।


1.4 एमएम हुई बारिश



सोमवार को 08:30 बजे से मंगलवार 08:30 बजे के बीच महर 1.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस समय अवधि के बीच मंडल मुख्यालय में 1.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। मंडल के गोरखपुर में सर्वाधिक 8.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। कुशीनगर में 8 तो देवरिया जनपद में दो एमएम बारिश इस समयावधि में रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


वर्जन

मानसून की दस्तक पूर्वी यूपी के 11 जिलों में मंगलवार हो चुकी है। बादलों के डेरा डालने व हल्की बारिश का क्रम शुरू होने के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मानसून का प्रसार अब प्रदेश के सभी जनपदों तक होगा जिसके बाद मानसूनी बारिश में उत्तरोत्तर वृद्धि का अनुमान है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें