फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहार में रकम खर्च, अब स्कूल में नामांकन कराने में बिगड़ा बजट

Fri, 21 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली में लोगों ने रकम खर्च कर दी। अब स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने में बजट बिगड़ गया। उधार लेकर लोग बच्चों का एडमिशन करा रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों स्कूलों में नामांकन कराने की होड़ लगी है। हर साल बढ़ रही फीस ने अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ दिन पहले त्योहार बीता है। अब जरूरी कामों को लोग निपटाने में लगे हैं। औसतन एक बच्चे के प्रवेश में करीब 30 से 40 हजार रुपये खर्च हो जा रहे हैं। ऐसे में अभिभावक परेशान हैं, की रकम की व्यवस्था कैसे करें। बच्चों का नामांकन जरूरी है, ऐसे में अभिभावक उधार लेकर काम चला रहे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि आय में बढ़ोतरी नहीं हो रही, लेकिन हर साल स्कूल की फीस दोगुनी हो जाती है। शिवनगर के रहने वाले श्रवण निगम बृहस्पतिवार को धनेवा स्थित एक स्कूल में बेटी का एडमिशन करवाने गए थे। उन्होंने बताया कि पिछली बार की तुलना में इस बार फीस दोगुनी हो गई है। साथ ही किताब-कॉपी के लिए अलग से पैसे देने पड़े। इस महीने होली में इतना खर्च हो गया है कि एडमिशन कराने के लिए उधार लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमीद नगर निवासी सलमान एक स्कूल में बेटी का एडमिशन कराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इसी माह में ईद है। एडमिशन के लिए तो किसी तरह पैसे की व्यवस्था की, लेकिन त्योहार में दिक्कत होगी। स्कूलों में लगातार फीस बढ़ने की वजह से मध्यम वर्ग के लोगों को बच्चों को पढ़ाना चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

इस समस्या से प्राइवेट के साथ ही सरकारी कर्मी भी परेशान हैं। अभिभावकों का आरोप है कि ज्यादातर किताबें स्कूल में मिलती हैं। यदि वहां से नहीं मिलीं तो स्कूल वाले जिस दुकान से बताते हैं, वहीं से लेना पड़ता है। इसके अलावा ये किताब कहीं और नहीं मिलती हैं। संबंधित दुकानों पर मनमानी रकम ली जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें