फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के निर्माण पर नहीं मिला धन

Wed, 31 Oct 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
शौचालयों के निर्माण पर नहीं मिला धन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा विकास खंड के उस्का गांव के लोगों ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शौचालयों के निर्माण के बाद भी रकम नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ लोगों ने कर्ज लेकर शौचालय बनवाया है। इसके बावजूद विभाग की ओर से उन्हें शौचालय की रकम नहीं दी गई। रकम के लिए वह अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने को विवश हैं। 
विज्ञापन


  गांव के रामानुज ने कहा कि शौचालय का निर्माण तीन महीने पहले ही पूरा करा दिया गया है। कुछ लोगों ने इस उम्मीद में कर्ज लेकर शौचालय बनवा लिया कि विभाग की ओर से मिलने वाले रकम से कर्ज चुका दिया जाएगा। लेकिन विभाग की तरफ से संबंधित के खाते में शौचालय की रकम अब तक नहीं भेजी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों को बिना शौचालय बनवाए ही उनके खाते में धन भेज दिया गया है। खाते से धन निकालकर बंदरबाट भी किया जा चुका है। कुछ लोग पुराने शौचालय की मरम्मत कराकर धन ले लिए। उन्होंने शौचालय निर्माण में धांधली किए जाने का आरोप लगाया है। सथ ही शिकायत की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के एवज में संबंधित लोगों को भुगतान कराने की मांग की। इस मौके पर अशर्फी, राजपति, ब्रह्मा मिश्रा सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें