फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: तीन के खाते से जालसाजों ने उड़ाई रकम

Mon, 13 Feb 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भठ्ठा मालिक समेत तीन लोगों के खाते से जालसाजों ने उड़ाई रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। क्षेत्र की ग्राम सभा रामनगर के भठ्ठा मालिक सहित तीन लोगों को जालसाज आर्मीमैन बनकर कैंप बनवाने के नाम पर एक लाख पचहत्तर हजार का चूना लगा दिए। मामले में पुलिस ने जालसाज के खातों को साइबर सेल के माध्यम से रोकवा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी भठ्ठा मालिक अजय शंकर सिंह उर्फ लाली सिंह के मोबाइल पर रविवार को जालसाज का फोन आया। उसने कहा कि निचलौल क्षेत्र में ऑर्मी कैंप बनवाना है। ईंट की जरूरत है। आर्मी के नियम के अनुसार कैश पेमेंट न करने की बात कही। उनका खाता नंबर मांगा। जालसाज ने तुरंत ही उनके खाते में आठ हजार रुपये भेजा। भठ्ठा मालिक का जालसाज पर विश्वास बढ़ गया। तुरंत दो ट्राॅली ईंट उसके बताए गए जगह पर भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही जालसाज का फोन आया। उसने अपना क्यूआर कोड उनके व्हाट्सएप पर भेजा। बड़ी रकम होने के कारण उसने एक खाते में रकम भेजने में असमर्थता जताई। गांव के दो लोगों का खाता नंबर भेजा। तुरंत बैंक से मोबाइल पर मैसेज आया तो तीनों के होश उड़ गए। तीनों के खाते से एक लाख पचहत्तर हजार रुपये निकल गए थे। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि साइबर सेल को अवगत कराया। इसपर जालसाज के खाते को तत्काल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें