महराजगंज। हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण की प्रगति की समीक्षा सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने की। उन्होंने आरोग्य केंद्र निर्माण में कमियों को 15 दिन के अंदर ठीक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से उनके केंद्र के निर्माण के तुरंत बाद कमियों के बारे में जानकारी ली। गैर संचारी रोग के उपचार के साधन के बारे में निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि सभी सीएचओ द्वारा अपने केंद्र पर ओपीडी, दवा वितरण के अलावा मरीजों के उपचार की रिपोर्ट समय से भेजें। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संदीप पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलम, पिंकी, रेनू, मेहताब आदि मौजूद रहे। संवाद