फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी दिलाने के नाम पर हड़प लिया रकम, केस दर्ज

Thu, 14 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी करने के मामले में पनियरा पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बाटी निबियहवां टोला निवासी विनय जायसवाल (36) ने तहरीर देकर कहा की सुरेंद्र भारती चार साल पहले नौकरी का झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिया जिसमें मैंने 35 हजार रुपये नकद व 65 हजार रुपये बैंक खाते से ट्रांसफर किया था। 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी सुरेंद्र भारती ने नौकरी नहीं दिलाया तथा रकम वापस मांगने पर अपशब्द बोलता है। फोन पर बाबत नहीं करता है। जान से मारने की धमकी देता है। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। थानाध्यक्ष निर्भय सिंह के अनुसार, नौकरी का झांसा देकर रकम ऐंठने, जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें