फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौकरी उपलब्ध करा रही है मोदी सरकार

विज्ञापन
बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के चौधरी चरण सिंह नगर वार्ड मंशाछापर में रविवार को बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर और विशिष्ट अतिथि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल रहे। श्रम व सेवायोजन मंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए प्रधानमंत्री ने विदेश में नौकरी के लिए अवसर उपलब्ध कराया है। वहींं उपस्थित जन समूह से श्रमिक पंजीयन कराने की भी सलाह दिया। राजभर समाज सहित सभी पिछड़े समाज के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती दी जिससे उन्होंने विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान बनाई है और आज युवाओं के लिए इजराइल, रूस, जापान सहित कई देशों में नौकरी के अवसर मिले है। क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोग सरकार बनाने में पूरा सहयोग करते है। जिसमे सिसवा विधानसभा दशकों से राजनीतिक महत्वकांक्षा के चलते हमेशा उपेक्षित रहा। भाजपा सरकार बनने के बाद 148 साल पुरानी नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिलाने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें