फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधुनिक विवाह घर तैयार, मांगलिक आयोजनों में ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियते

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल की ग्राम पंचायत बजहा उर्फ अहिरौली के ग्रामीणों को अब शादी-विवाह और अन्य सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए दूर-दराज के मैरिज हॉल का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। गांव में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सार्वजनिक विवाह घर पूरी तरह तैयार हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत को सार्वजनिक कार्यों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार से 35 लाख रुपये का प्रोत्साहन अनुदान प्राप्त हुआ था। इसी धनराशि तथा ओएसआर मद के अंतर्गत विवाह घर का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू हुआ और अप्रैल 2026 में पूर्ण हुआ।
करीब तीन हजार लोगों की क्षमता वाले इस विवाह घर में हॉल, कमरे, शौचालय, रसोई, पेयजल, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
भवन का उपयोग विवाह, तिलक, जन्मोत्सव, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य शुभ अवसरों के लिए किया जा सकेगा। भवन की बुकिंग 5100 रुपये शुल्क जमा कर रसीद के माध्यम से की जाएगी। प्राप्त धनराशि ग्राम पंचायत के अभिलेख में जमा होगी और भवन के रखरखाव व साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत निभाएगी।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी जेई प्रशांत, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, तत्कालीन बीडीओ शमा सिंह, सचिव पिंटू रौनियार तथा ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा की देखरेख में की गई।
ग्रामीण जगरनाथ चौधरी ने कहा कि पहले शादी-विवाह के लिए दूसरे स्थानों पर मैरिज हॉल बुक करना पड़ता था, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ जाता था।
अब गांव में ही बेहतर सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी। वहीं मनोज कुशवाहा ने कहा कि यह भवन गांव के सामाजिक विकास और सामुदायिक एकता का प्रतीक बनेगा तथा हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें