फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.75 करोड़ से मुख्यालय पर बनेगा मॉडल पार्क

विज्ञापन
मुख्यालय स्थित राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
2.75 करोड़ से मुख्यालय पर बनेगा मॉडल पार्क
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित ज्ञान सरोवर पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित का प्रस्ताव भेजा
चौदहवें वित्त से निर्माण के लिए बन रही है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मॉडल पार्क बनाने को लेकर निकाय प्रशासन गंभीर है। मुख्यालय पर बने ज्ञान सरोवर पार्क की बदहाली को दूर करते हुए उसे मॉडल पार्क बनाने को लेकर जिम्मेदारों ने पहल प्रारंभ कर दी है। इसके लिए चौहदवें वित्त से 2.75 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है, धनराशि मिलते ही इसे मॉडल पार्क बनाने की दिशा में पहल प्रारंभ होगी।
प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में मॉडल पार्क की योजना लाई तो जिम्मेदार भूमि की उपलब्धता को लेकर वार्डों में संभावनाओं को तलाशने लगे। जिम्मेदारों ने पाया कि सीमा विस्तार में मुख्यालय का जो हिस्सा चौपरिया ग्राम पंचायत में आता था, अब वह नगरीय सीमा में आ चुका है, ऐसे में डीएम आवास व डीएम कार्यालय के बीच में स्थित ज्ञान सरोवर पार्क को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जा सकता है। पालिका के जिम्मेदारों ने मॉडल पार्क की स्थापना का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया। अब धनराशि का इंतजार है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चौदहवें वित्त से मुख्यालय में मॉडल पार्क बनाने के लिए 2.75 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि मिलते ही मॉडल पार्क के निर्माण को प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल पार्क में यह होगी व्यवस्था
निकायों के जिम्मेदारों की मानें तो मॉडल पार्क में ग्रीन बेल्ट विकसित होगा, जहां पर लोग परिवार व बच्चों के साथ बैठ कर समय व्यतीत कर सकेंगे। बच्चों को खेलने के लिए प्ले किट लगाई जाएगी। पार्क की भव्यता के लिए फव्वारा व पहाड़ भी लगाया जाएगा। पार्क में चारों तरफ घूमने के लिए पाथ वे बनाया जाएगा। साथ ही पथ प्रकाश व आकर्षक लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

2015-16 में हुआ था जीर्णोद्धार
जिला मुख्यालय पर डीएम आवास व डीएम कार्यालय के बीच लंबे समय से तालाब स्थित था। तालाब के आसपास भूमि की उपलब्धता को देखते हुए वर्ष 2015-16 में तत्कालीन जिलाधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने तालाब का न सिर्फ जीर्णोद्धार कराया बल्कि वहां पर बैठने के लिए सीमेंटेड चबूतरे व खाली पड़े स्थलों पर बच्चों को खेलने लिए झूला आदि भी लगवा दिए। इसका नाम ज्ञान सरोवर पार्क रखा गया, तब से मुख्यालय की आवासीय कॉलोनी व आसपास के जगहों से बच्चे व बड़े लोग वहां पहुंचने लगे तथा समय व्यतीत करने लगे। समय व्यतीत हुआ तो न सिर्फ झूले खराब हो गए बल्कि बच्चों के खेल संबंधी गतिविधियां भी बंद हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें