फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यूटीएस एप के जरिए मोबाइल से टिकट बनाने की जानकारी दी गई

Mon, 06 May 2024 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नौतनवा रेलवे स्टेशन पर रविवार को वाणिज्य कर्मचारियों ने कैंप लगाकर यूटीएस एप के बारे में यात्रियों को जानकारी दी। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर कैंप लगाकर वाणिज्य कर्मचारियों ने यात्रियों को यूटीएस एप की जानकारी देते हुए बताया कि अनारक्षित टिकटों के लिए यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यात्री यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) के जरिये अपने मोबाइल से जनरल टिकटों को बना सकते है। कैंप में वाणिज्य कर्मचारियों ने यात्रियों को यूटीएस मोबाइल एप डाउन लोड करने व टिकट बनाने के तरीके बताए और इससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दिया। वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि यूटीएस मोबाइल एप से यात्रा टिकट के अलावा प्लेटफार्म टिकट व मासिक टिकट बनाने की भी सुविधा है। यह एप हिंदी अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। यात्रा आरंभ करने के स्टेशन से 50 किलोमीटर के दायरे में टिकट बनाने की सुविधा है। इस मौके पर सीएस डीसी पांडेय, टीटीई राहुल कुमार यादव, जितेंद्र यादव, गौतम अग्रहरी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें