कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम एकसड़वा गांव में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की मूर्ति को उपद्रवियों द्वारा तीसरी बार तोड़ने का मामला सामने आया है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की। एकसड़वा निवासी रामसगन गौतम की तहरीर के अनुसार उनके गांव में 50 वर्ष से गुरु भजन बौद्ध बिहार निर्मित है, जहां भीमराव आंबेडकर व गौतम बुद्ध की मूर्ति लगाई गई है। उपद्रवियों ने 22 व 23 अप्रैल को गौतम बुद्ध के दाहिने हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जबकि 3 व 4 मई की रात में उपद्रवियों ने भीमराव आंबेडकर के बाएं हाथ को तोड़ दिया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से रोष है। थानाध्यक्ष कोल्हुई आनंद गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद