अड्डा बाजार। संपतिहा-अड्डा मार्ग पर मुडेहरा के पास बाइक सवार बदमाश साइकिल सवार युवक का मोबाइल फोन छीनकर ले भाग गया। युवक ने शोर मचाते हुए एक राहगीर की बाइक से संपतिहा तक पीछा किया।
जानकारी के अनुसार, गजरही निवासी अमन मौर्य साइकिल पर 60 किलो गेहूं लेकर पिपरहवा (नेपाल) जा रहे थे। साइकिल पर मोबाइल फोन से चाचा वीरेंद्र से बात कर रहे थे। मुडेहरा-संपतिहा के बीच ओवरटेक करते हुए बाइक सवार मोबाइल फाेन छीनकर भाग गया। संपतिहा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद