फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार। सिसवा चौकी की पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से दो लोगों को 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब चार बजे सिसवा रेलवे स्टेशन से बीजापार की तरफ जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में बिहार के दो तस्कर शराब की बोतलों के साथ छिपे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम बिहार निवासी जयप्रकाश पटेल व राज विक्रम शाह बताया। दोनों शराब की बोतलों को सुबह की ट्रेन से बिहार ले जाने की फिराक में थे। सिसवा चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें