फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 9 दिसंबर के बाद होगी विधायक खेल स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग की तरफ से विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 दिसम्बर के बाद होगा। जिला युवा कल्याण विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ मैदान चयन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन

सांसद खेल स्पर्धा की तर्ज पर शुरू किया गया विधायक खेल स्पर्धा भी ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जनपद में कुल पांच विधानसभाओं में इसे युवा कल्याण विभाग की ओर से संपन्न कराया जाना है। इसमें पनियरा व फरेंदा विधानसभा भी शामिल हैं। शेष बचे विधानसभा सदर, सिसवां और नौतनवां के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग संबंधित विधानसभाओं में बेहतर लोकेशन पर खेल मैदान चिह्नित करने में जुटा है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में खेल स्पर्धाएं 25 दिसंबर से पहले संपन्न कराई जानी हैं।विधायक खेल स्पर्धा के लिए जनपद में वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग(भारोत्तोलन), जूडो, क्रिकेट, हॉकी व रस्साकशी खेलों को अनुमन्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें