फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के काफिले में हादसा: रोडवेज बस से टकराई एस्कॉर्ट गाड़ी, चार पुलिसकर्मी घायल-अस्पताल में भर्ती

Mon, 11 May 2026 06:47 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10:15 बजे कौड़ीराम के पास उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी सरकारी बस से जा टकराई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन और घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहर में भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी सोमवार सुबह कौड़ीराम में सड़क किनारे तिरछी खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मियों का इलाज बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल में चल रहा है। विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह सोमवार सुबह गोरखपुर में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। करीब 10:15 बजे कौड़ीराम के पास उनके पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान सड़क पर तिरछी खड़ी सरकारी बस से जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जबकि अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर और पैर में चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायलों को तत्काल कौड़ीराम में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हालत गंभीर होने पर अभिषेक यादव और राज नारायण शुक्ला को बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़हलगंज से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, भाजपा नेता राजीव पांडे, अष्टभुजा सिंह समेत कई लोग कौड़ीराम पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें