फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिठौरा की टीम प्रथम और सदर को मिला दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने 88 प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों के परेड की सलामी ली
विज्ञापन

महराजगंज। प्रांतीय रक्षक दल के 77वें स्थापना दिवस का आयोजन महंत दिग्विजय नाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार में किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में एवं मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जिलाधिकारी ने 88 प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों के परेड की सलामी ली।
जिलाधिकारी ने पीआरडी स्वयंसेवकों के महत्व को बताते हुए उनके कार्यों को सराहा। जिलाधिकारी ने कहा कि पीआरडी जवान निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। स्थापना दिवस समारोह में टोली नंबर दो के टोली कमांडर पीआरडी लक्ष्मण प्रसाद प्रथम एवं पीआरडी रामा तिवारी की टोली को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। स्थापना दिवस समारोह में पीआरडी जवानों ने रस्साकस्सी एवं खो-खो खेल में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मिठौरा की टीम प्रथम और सदर की टीम को दूसरा स्थान मिला। समारोह में जिला कमांडेंट पीआरडी वैभव सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, राकेश पटेल, जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाए
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आगामी मकर संक्रान्ति पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौक बाजार स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र सहित मंदिर परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के समय प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पेयजल, शौचालय, चिकित्सा व यातायात नियंत्रण की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारियों को शुरू कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें