संतकबीरनगर। राजकीय महाविद्यालय मेंहदावल में प्रवेश ले सकते हैं। यह महाविद्यालय वर्ष 2019 में खुला है। यहां अभी तक 150 छात्रों का नामांकन हुआ है। अगर कोई छात्र नामांकन से चूक जाता है तो यह महाविद्यालय उसके लिए विकल्प के तौर पर है।
जिले में वैसे तो एचआरपीजी कॉलेज में नामांकन कराना छात्रों के लिए चुनौती है। यहां अगर नामांकन नहीं हुआ तो छात्रों को गोरखपुर विश्वविद्यालय या बस्ती के किसी कॉलेज में नामांकन कराना पड़ेगा। इससे दूरी अधिक हो जाएगी। इसके लिए छात्रों को जिले में ही विकल्प के तौर पर राजकीय महाविद्यालय मेंहदावल भी है। यहां कुल 240 सीटें हैं, जिसमें बीए में 80, बीकाॅम में 80 और बीएससी में 80 सीटें हैं। छात्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इस महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि महाविद्यालय वर्ष 2019 में बन कर तैयार हुआ। उसके बाद से अब तक कुल 150 नामांकन हुआ।
महाविद्यालय में कुल 240 सीटें स्नातक की हैं। छात्र यहां नामांकन करा सकते हैं। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी विद्यालय से मिलेगा।