फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापता महिला का तालाब में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर वार्ड नंबर एक आंबेडरनगर रतनपुर खुर्द की एक लापता महिला का शव बृहस्पतिवार को दिन में बगल के गांव में स्थित एक तालाब में उतराया मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के रतनपुर खुर्द निवासी सरोज (45) फरेंदा खुर्द के कंपोजिट विद्यालय में अनुचर के पद पर कार्यरत रहीं। बुधवार की शाम महिला घर से निकली लेकिन देर रात तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके कुछ ही घंटे में महिला का शव फरेंदा खुर्द स्थित एक पोखरे में उतराया हुआ देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाया। घटनास्थल पर परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें