फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में लापता किशोर का दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नंदना में नाले में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को दूसरे दिन घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर उसका शव मिला।
विज्ञापन

शव परसिया इंदरपुर के सिवान में मछली पकड़ने के लिए लगे जाल में फंसा हुआ मिला। जाल लगाने वाले लोग जब वहां पहुंचे तो शव देखकर इसकी जानकारी नंदना गांव में दी। मौके पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाला। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के नंदना गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित ड्रेन में सोमवार को नहाने गए युवकों में से आदित्य (17) लापता हो गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो बाकी दोस्तों ने गांव में आकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर से किशोर की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना कतरारी चौकी पुलिस को दी। ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक लापता किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया। चौकी प्रभारी रणविजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें