फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 14 माह पहले हुए थे 'लापता', अब बस्ती के वृद्धाश्रम में मिले बेचू

Wed, 02 Oct 2024 05:49 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

उषा की तहरीर पर पुलिस ने  नवम्बर 2023 में सन्देश यादव ,उसकी पत्नी, सास ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर बेचू यादव के तलास में जुटी थी।
विज्ञापन
बेचू संग पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव खैराटी निवासी लापता बुजुर्ग बेचू यादव को 14 महीने बाद नौतनवा पुलिस बस्ती जनपद के बनकटा स्थित बृद्धाश्रम में बरामद किया । जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खैराटी निवासी बेचू यादव मई 2023 में कहीं लापता हो गए।

विज्ञापन


सगे संबंधियों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चला तो नेपाल के बर्दिहवा थाना भैरहवा जिला रूपांदेही निवासी बेचू यादव की बहन उषा यादव ने 15 जुलाई 2023 को नौतनवा पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी।

बताया कि उनका मायका नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव खैराटी में है। उनका भतीजा सन्देश तथा सन्देश की पत्नी उसके सास ससुर उसके भाई बेचू को मेला दिखाने बहराइच ले गए थे। एक माह हो गया, लेकिन अभी तक भाई घर नहीं लौटे जबकि उनके साथ गए भतीजा तथा उसके सास-ससुर सब लोग घर पर लौट कर आ गए।
विज्ञापन


उषा यादव ने बताया कि भतीजा ने कहा कि मेला ले जाते समय आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर छूट गए थे। उषा की तहरीर पर पुलिस ने  नवम्बर 2023 में सन्देश यादव ,उसकी पत्नी, सास ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर बेचू यादव के तलास में जुटी थी।

गत 30 सितंबर को अतिरिक्त निरीक्षक अजय कुमार सिंह कांस्टेबल राजकुमार यादव ने बस्ती जनपद के बनकटा स्थित बृद्धाश्रम से बेचू यादव को बरामद कर लिया ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें