फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुशी का इजहार पिस्टल से फायरिंग कर किया, अब परिजन दुखी; केस दर्ज- वीडियो वायरल

Mon, 30 Sep 2024 04:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

महराजगंज के मुड़िला थानाक्षेत्र में युवक के घर भतीजे का जन्म हुआ तो वह खुशी मनाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद से पुलिस ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और आरोपी पर केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
पिस्टल से फायरिंग करते युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज में फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक पिस्टल लेकर दुकान के सामने खड़ा है। चंद मिनटों ने पिस्टल ऊपर कर दो बार फायरिंग किया। एक दुकान के सामने का यह वीडियो है। पीछे पर लोग बैठे हैं। फायरिंग होने पर कुछ आवाज भी आ रही है, लेकिन युवक ने अनसुना कर दिया।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो को मुडिला बाजार का बताया जा रहा है। यहां युवक के घर भतीजे का जन्म हुआ तो वह खुशी मनाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद से पुलिस ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और आरोपी पर केस दर्ज कर दिया गया। सदर क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सड़क पर पिस्टल से फायर कर रहा है। वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाले की पहचान मनीष कुमार निवासी मुडीला बाजार थाना पनियरा के रुप में की गई है।

इनकी ओर से अपने छोटे भाई के पुत्र पैदा होने पर अपनी दुकान के सामने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया गया। इस संबंध में थाना पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें