गांव के ही एक लड़के के साथ जा रहा था बाहर कमाने
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। मिश्रवलिया गांव में छह मई को घर से खेलने के लिए निकला दस वर्षीय बालक लापता हो गया था। बुधवार को पुलिस ने उसे देवरिया रेलवे स्टेशन पर खोज लिया। पुलिस ने बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
बहुआर चौकी इंचार्ज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मिश्रौलिया निवासी फिरोज का बेटा नौशाद छह मई को घर पर खेलने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह कमाने के लिए गांव के ही एक लड़के के साथ बड़े शहर की ओर निकल पड़ा। परिजनों ने उसकी गांव और आसपास के जगहों पर काफी तलाश की की। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर बालक की तलाश की गई।
पता चला कि वह गांव के ही एक लड़के के साथ परदेश जाने के लिए देवरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद परिजनों के साथ मौके पर पहुंच नौशाद को खोज लिया गया।