खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने गश्त के दौरान भारत से नेपाल जाते वक्त एक युवक को नेपाली मुद्रा के साथ पकड़कर नौतनवां कस्टम को सौंप दिया। असिस्टेंट कमांडेंट परमात्मा सिंह ने बताया कि सुंडी गांव के पास युवक बाइक से भारतीय सीमा की तरफ से नेपाल सीमा में प्रवेश करने की फिराक में दिखा। संदेह होने पर जवानों ने रोककर तलाशी ली। बैग से 76300 नेपाली मुद्रा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप कांदू निवासी बरहदवा थाना मझगांवा जिला रूपनदेही नेपाल बताया। संवाद