निचलौल। शहर अंतर्गत किसान डिग्री काॅलेज के खेल मैदान में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने की। प्रतियोगिता में मिश्रवलिया न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन रहे।
खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान मिश्रवलिया न्याय पंचायत के खिलाड़ी सभी खेलो में बेहतर प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन रहे। जबकि गड़ौरा न्याय पंचायत के खिलाड़ी दूसरे स्थान और विसोखोर और टिकुलहिया न्याय पंचायत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।