फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मासूम बच्चों के मददगार भाइयों को अल्पसंख्यक नेता ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। पिता के शव का अंतिम संस्कार करने में मासूम बच्चों का सहयोग करने वाले दोनों भाइयों राशिद और वारिस कुरैशी को आगाज फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान ने सम्मानित किया। बृहस्पतिवार शाम वसीम खान उन सभासद भाइयों के घर पहुंचे और उन्हें फूलमाला पहनाते हुए अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

वसीम खान ने कहा कि जाति और धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर इन दोनों भाइयों ने जो मानवता की मिसाल पेश की है वह सदियों तक याद किया जाएगा। इसे हम सभी को प्रेरणा के रूप में स्वीकार करते हुए एकरूपता और एकजुटता को बल देने की जरूरत है। इस दौरान अनिल चोखानी, व्यापारी नेता सीताराम अग्रहरि, गंगाजल चौरसिया, राजीव शर्मा, जावेद कुरैशी, जगदीश मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें