फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक निकायों में प्रतिदिन कराएं न्यूनतम 500 कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
‘निकायों में प्रतिदिन कराएं न्यूनतम 500 कोरोना जांच’
विज्ञापन

नई व्यवस्था से सात निकायों में होंगे प्रतिदिन साढ़े तीन हजार टेस्ट
एसडीएम व ईओ को कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के प्रत्येक निकायों में प्रतिदिन न्यूनतम 500 टेस्ट कराने की प्रभावी व्यवस्था की जाए। ऐसा किए जाने से जहां सिर्फ निकायों में प्रतिदिन 3500 से अधिक टेस्ट होंगे। वहीं जांच की रफ्तार बढ़ने से कोरोना के स्तर का भी पता चलेगा। इसके लिए सभी एसडीएम संबंधित अधिशासी अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना तैयार कर लें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की जांच को बढ़ाने को लेकर नियमित तौर पर दिए जा रहे निर्देश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र में भी जांच की रफ्तार को बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले के नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां तथा नगर पंचायत आनंदनगर, निचलौल, सिसवां, सोनौली व घुघली में प्रत्येक दिन 500-500 कोरोना टेस्ट किए जाने की व्यवस्था बनाई है। मंशा है कि कम से कम इतनी जांचों को किए जाने से सिर्फ नगर में ही 3500 से अधिक की जांच होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र की जांच को मिला दिया जाएगा तो यह संख्या बढ़ जाएगी। नियमित तौर पर जांच की रफ्तार को तेज करने के लिए सभी एसडीएम को पत्र भेजते हुए आवश्यक कार्ययोजना तैयार किए जाने का निर्देश जारी किया गया है। निकायों के प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी एसडीएम को संबंधित प्रत्येक निकाय में न्यूनतम 500 एंटीजन टेस्ट कराए जाने को लेकर ईओ, संबंधित चिकित्सालय के अधीक्षक अथवा प्रभारी चिकित्साधिकारी व थाना प्रभारी के साथ कार्ययोजना बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें