फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सैन्य अभ्यास, शाम को सुर-ताल का संगम

Mon, 10 Jun 2019 12:25 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सुबह सैन्य अभ्यास, शाम को सुर-ताल का संगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में एक जून से आयोजित शिविर में  एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण चल रहा है। रविवार को प्रशिक्षण के नौवें दिन सुबह सैन्य अभ्यास और शाम को एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण में बेहतर ढंग से प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स को कैंप कमांडर कर्नल जोगिंदर सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सोमवार को सभी कैडेट्स की विदाई होगी। 
विज्ञापन


सूबेदार कुलदीप सिंह के निर्देशन में सुबह सैन्य प्रशिक्षण के दौरान सीनियर वर्ग के एनसीसी कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। फायरिंग के नियम के बारे में कैडेट्स को जानकारी दी गई। सूबेदार कुलदीप ने कैडेट्स को बताया कि लक्ष्य निर्धारण, मजबूत पकड़ के साथ ही निर्धारित रेंज के अनुसार फायरिंग की जाती है। सीनियर वर्ग के करीब 100 कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 14 स्कूलों के 400 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्येक स्कूल से कम से कम दस-दस एनसीसी कैडेट्स ने शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ग्रुप डांस, देश भक्ति गीत, नाटक प्रस्तुत किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट अजय राना, एनसीसी कैडेट अमित, शालिनी, प्रदीप साहनी, नौशाद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें