फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अमृत सरोवर में डूबने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में सोमवार की देर शाम टहलने निकले ओरी यादव (55) की दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोल्हुई के दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर सड़क बनी हुई है। जहां रोजाना सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। सोमवार शाम भी ओरी यादव इसी सड़क पर टहल रहे थे। किसी काम से वह सरोवर की तरफ गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सरोवर में जा गिरे। गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ओरी यादव की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें