फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। घर से लकड़ी ठेकेदार के साथ काम करने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को जब शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा (टोला मदरहवा) निवासी बलवंत गोड़ को लगभग तीन दिन पहले महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र का एक लकड़ी ठेकेदार काम कराने के लिए अपने साथ ले गया था। शनिवार की शाम बलवंत के पुत्र सोनू के मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके पिता घायल अवस्था में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं।
सूचना पाकर सोनू गोरखपुर पहुंचा, जहां बलवंत का शव एक वाहन में रखा हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद रविवार को शव को गांव लाया गया और खड्डा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। परिजनों के अनुसार, घटना घुघली थाना क्षेत्र में बताई जा रही है। बलवंत के सिर में गंभीर चोट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें