फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनकटी चौराहे के समीप बृहस्पतिवार दोपहर कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरेंदा क्षेत्र के बनकटी के समीप साइकिल सवार करीब 55 वर्षीय एक व्यक्ति को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। व्यक्ति के मौत के बाद शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद