फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर-नौतनवा रेलखंड पर स्थित उदितपुर के पास शुक्रवार की रात में करीब 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर निवासी राम अवध (48) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे रेलवे लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान नौतनवा के तरफ से नकहा जंगल जा रही ट्रेन संख्या 55072 की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र राय ने कहा की मामले में विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें