फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

Fri, 07 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
यज्ञ किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को चौथे दिन मनरेगा कर्मचारियों ने विकास भवन के समक्ष प्रदेश सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। 
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारी दिलीप गौतम ने कहा कि मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार लगाई और चेतावनी भी दिए। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। मांगे पूरा होने तक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारी 13 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले धरने को सफल करने के लिए तैयारी कर लें। 
विज्ञापन

उन्होंने सभी मनरेगा कर्मचारियों से अपील किया कि 12 अक्टूबर को लखनऊ के लिए कूच करें। ताकि 13 को समय से पहुंच कर धरना को सफल किया जा सके। संत कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को मनरेगा कर्मचारियों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। इससे मनरेगा कर्मचारियों को सारी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। इस तरह मनरेगा कर्मचारी अपने आप का शोषित महसूस कर रहे हैं। माधव प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार मनरेगा कर्मचारियों को लेकर चिंतनशील नहीं है। लेकिन मनरेगा कर्मचारी भी अब चूप नहीं बैठेंगे। 
विज्ञापन

इस दौरान माधव प्रसाद द्विवेदी, रामाआज्ञा प्रसाद, अविनाश शुक्ल, यशवंत यादव, संदीप सिंह के अलावा तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें