फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्लॉक स्तरीय प्रश्नोत्तरी में तलाशे जाएंगे मेधावी, जिले की प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जूनियर स्तर के विद्यार्थियों को प्रेरित करने की होगी पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 12 ब्लॉकों में जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले मेधावियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत होंगे।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना है। उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल के प्रतिभागी बच्चों का चयन करते हुए उनकी सूची ब्लॉक संसाधन केंद्र तक देनी है। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी के देखरेख में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता 50 अंकों की होगी। तीन चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता मेें एक चरण पास होने के बाद ही दूसरे चरण मेें हिस्सा लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


जिले स्तर पर भी होगी प्रदर्शनी
ब्लॉकों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आने वाले बच्चों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी भी होगी। उसमें हिस्सा लेकर यदि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो उनके मॉडल को राज्य स्तर तक प्रतिभागिता का अवसर मिलेगा। जिले स्तर पर उन्हें उचित पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जूनियर कक्षा के मेधावियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसे लेकर प्रधानाध्यापक अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराएं।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें