फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विलय प्रक्रिया प्रभावी, 295 परिषदीय स्कूलों को नोटिस

Sat, 21 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा सचिव की तरफ से जारी आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद के 295 परिषदीय स्कूलों को कम नामांकन के लिए नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर नामांकन 50 से कम रहने पर स्पष्टीकरण बीईओ के माध्यम देने के निर्देश दिए गए हैं। विलय चर्चाओं के बीच नोटिस जारी करने के कारण शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जनपद में 1705 परिषदीय स्कूलों का संचालन है। बीते सत्र 2.48 लाख विद्यार्थियों का नामांकन था, जिसमें से 35 हजार विद्यार्थी आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के कारण निकल गए। नये शिक्षा सत्र में सिर्फ 20 हजार प्रवेश ही हुए।
इस बीच शासन ने 50 से कम नामांकन वाले परिषदीय स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी करने के बीच यू-डायस पर स्कूल वार दर्ज संख्या के मुताबिक कुल 295 प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इसमें प्राथमिक चौक, पनेवा-पनेई, बड़हिया, भगवानपुर निपनिया, मनिकौरा, सूरापार, बीट नर्सरी व चेतरा नर्सरी ऐसे स्कूलों के नाम हैं जो नये प्रवेश सत्र में दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें