फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कड़ी धूप से चढ़ा पारा, बूंदाबांदी से मिली राहत

विज्ञापन
रविवार को मौसम बदलने से आसमान में छाया रहा काला बादल। 
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस किया गया रिकॉर्ड
विज्ञापन

महराजगंज। मानसून के प्रवेश करने के बाद भी तराई में धूप की तल्खी से तापमान बढ़ रहा है। रविवार सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप के बीच ठहरी हवा ने लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास कराया।
दोपहर में बादलों के घिरने के साथ लगभग 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के बीच बारिश की जगह बूंदाबांदी होने से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी। देर शाम एक बार फिर बादलों के बीच हवा शांत हुई तो उमस ने परेशान किया और न्यूनतम पारा 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने दो- तीन दिनों में बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मानसून की लेटलतीफी का दंश झेलने वाली तराई मानसून आने के बाद भी धूप की तल्खी झेल रही है। तेज धूप के कारण रोपाई बचाने के लिए किसानों को हर दूसरे दिन सिंचाई की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वहीं मानसून की बेरुखी के कारण लोगों को गर्मी की दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक असहनीय धूप रही जिसके चलते बाहर निकलने वालों को जहां असुविधा झेलनी पड़ी वहीं घर में भी उमस ने पसीने छुड़ाए। दोपहर दो बजे के बाद बादलों के साथ हवा की मेहरबानी से लोगों को कुछ राहत महसूस हो सकी। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिन उमस भरी गर्मी के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। आठ जून के बाद मानसूनी गतिविधि बढ़ेगी। ़
वर्जन
मानसून पश्चिमी यूपी तक पहुंचकर लगभग सभी जनपदों को अपने दायरे में ला चुका है। दो दिन हल्की बूंदाबांदी के बाद बारिश की संभावना है।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें