फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से लोग बेहाल

Sun, 16 Jun 2019 12:29 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पारा 42 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार को दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। शनिवार को अधिकतम  तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। उधर, बढ़ती गर्मी का असर शहर के बाजारों पर दिखाई देने लगा है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छा जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी होने से दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। शनिवार को दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। इसके साथ ही शनिवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, प्रचंड गर्मी में लोगों को राहत दिलाने के लिए शीतल पेय पदार्थ कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आदि की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर दिन के समय ग्रामीण क्षेत्र से शहर में खरीदारी करने आए ग्रामीणों की और शाम को शहर के लोगों की भीड़ दिखाई देती है। बढ़ते तापमान से लोगों की दिनचर्या भी बदल रही है। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि गर्म हवा चलने से आने वाले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। सोमवार तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डॉक्टर एएम भाष्कर ने लोगों को सुझाव दिया कि इस प्रचंड गर्मी में धूप में निकलने से परहेज करें। धूप में निकलते वक्त पूरी आस्तीन का सूती कपड़ा पहनें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ रखें। तरल परार्थ मसलन तरबूज और खीरे का भरपूर इस्तेमाल करें। मौसमी फल और जूस का सेवन करें। गर्मी में हल्का खाना खाएं और दही का सेवन करें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें