फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आठ डिग्री गिरा पारा, हवाओं से बढ़ी गलन

Tue, 16 Jan 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोहरे, गलन और शीतलहर से सोमवार को हर कोई ठिठुरता दिखा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। धुंध छाई रही। अवकाश होने से कर्मियों को घर से बाहर निकलने से भले ही राहत मिली, लेकिन निजी प्रतिष्ठानों में काम करने वाले भीषण ठंड से परेशान रहे। ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर में प्रमुख स्थानों पर लोग अलाव के पास बैठे रहे।
विज्ञापन

ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोग अलाव के आसपास बैठे नजर आए। शाम पांच बजे कोहरे का प्रकोप फिर शुरू हो गया। सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। सोमवार को सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे से सुबह के समय दृश्यता शून्य होने पर आसपास की चीजों को भी देख पाना भी मुश्किल हो रहा था। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन चालकों को साफ नहीं दिखाई दे रहा था। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे थे। ठिठुरन से बेहाल हर कोई अलाव के आसपास जमा रहा। 10 बजे के बाद कोहरे का असर कम हो गया।
दिन में पांच किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा सिहराती रही। कोहरा हल्का हुआ पर धुंध छाई रही। सूरज के दर्शन नहीं होने से लोग गलन से कांप उठे। सायं पांच बजे के बाद कोहरे व गलन का प्रकोप और बढ़ गया। लोग घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों कैलाश पांडेय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कोहरा छाने के साथ गलन व शीतलहर के आसार ज्यादा है।
विज्ञापन

बच्चों को खुली व ठंडी चीजें खाने को न दें
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि भीषण ठंड में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों को खुली व ठंडी चीजें खाने को न दें। दूध की बोतल गर्म पानी से धोएं। गर्म कपड़े पहनाकर रखें। नवजात को ठंड में नहलाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें