फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव कराने को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव कराने को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा तथा अविलंब चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रनेताओं ने 2018-19 की तरह इस वर्ष भी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। उनका कहना था कि महाविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल कायम रहे तथा छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले अनुशासन में रहकर दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन कर सकें, ऐसा तभी संभव है जब महाविद्यालय के जिम्मेदार समय सीमा को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दे। छात्र नेताओं ने उनकी मांगों को देखते हुए अविलंब चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाए। ज्ञापन देने वालों में आलेखराज तिवारी, मयंक मणि त्रिपाठी, माया प्रजापति, गीता गुप्ता, सपना पांडेय, निधि पटेल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें