महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सिसवा बाजार ने सिसवा को तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल का कहना है कि सिसवा की बढ़ती जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए तहसील का गठन आवश्यक है। इससे स्थानीय लोगों को राजस्व, न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष सिब्बु खान, महामंत्री अश्वनी रौनियार, उपाध्यक्ष धीरज जायसवाल, संदीप मल, दीपक जायसवाल आदि शामिल रहे।