फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विकास कार्याें में धांधली को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन परिसर में सोमवार को चनकौली गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने गांव में हुए कार्यों में सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया। गांंव के अर्जुन निषाद का कहना है कि ग्राम सभा में विकास कार्यों के लिए आवंटित लाखों रुपये का बंदरबांट कर दिया गया है। इस वजह से गांव का विकास अधर में लटका हुआ है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी प्राप्त करने के लिए 20,500 रुपये शुल्क जमा किया था। आरटीआई से मिली जानकारी से साफ हो गया कि धन का दुरुपयोग हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच किसी बाहरी टीम से कराई जाए। इस दौरान मुकेश, बब्लू, प्रहलाद, मंजेश, पवन, श्रीराम, वैजू, रानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें