फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी और अप्रशिक्षित डाॅक्टरों द्वारा इलाज करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला सहसंयोजक राहुल पासवान ने बताया कि पिछले कई महीनों से शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में मनमानी चरम पर है। जांच और छापेमारी की कार्रवाई के दौरान जिन अस्पतालों में गंभीर खामियां पाई गईं थी, उन पर की गई कार्रवाई को शिकायतकर्ता ने संतोषजनक नहीं बताया है। आरोप है कि कार्रवाई के बाद भी अस्पताल संचालकों का मनोबल बढ़ा है और वे नए नामों से अस्पताल संचालित कर करके पुनः अवैध गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान आदित्य उपाध्याय, राजकुमार, विशाल कुमार, गोबिंद साहनी, राजेश निषाद, नरेंद्र पासवान, संतोष साहनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें