निचलौल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में डीएम के नाम संबोधित दो सूत्री मांग पत्र को एसडीएम को सौंपा। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता को सौंपे गए मांग पत्र में जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया है कि जिले के सभी चारों तहसीलों में हजारों की संख्या में लोगों का ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन कई महीनों से लंबित पड़ा है। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोग कई सरकारी योजनाओं से भी वंचित हो रहे हैं। इस अवसर पर ईश्वर पटेल, दशरथ आदिल, सुरेंद्र, रज्जाक अली, इसहाक अली, आबिद अली आदि लोग मौजूद रहे।