फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरी के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Dec 2018 12:40 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
चेहरी के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर विकास खंड के ग्राम जंगल दुधई उर्फ चेहरी के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की   शिकायत की। साथ ही गांव में पशु सदन खुलवाने की मांग की। ताकि उनकी फसलों को नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उनका गांव जंगल के करीब है। आसपास के लोग लावारिस पशुओं का जंगल में लाकर छोड़ देते हैं। वही छुट्टा पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उनके गांव के किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि गांव में पशु सदन बनाए जाने से ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सकती है। उनका कहना था कि छुट्टा पशुओं के कारण गेहूं की फसल बर्बाद हो    रही है। 
विज्ञापन

इस मौके पर संत कृपाल, गोविंद यादव, सदामित्र, राकेश सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें