फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण के लिए खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Sun, 02 Jul 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ग्रामसभा जगदौर मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए नसरुल्लाह् के घर तक सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को गांव के लोगों ने खंड विकास अधिकारी मिठौरा को ज्ञापन साैंपकर सड़क निर्माण कराने की मांग की। ग्रामसभा निवासी सरफुल्लाह, नसरुल्लाह, इजहार, कलाम ने कहा कि ग्रामसभा जगदौर स्थित मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए सरफूलाह्, नसरुल्लाह के घर तक पांच सौ मीटर की दूरी तक ग्राम सभा में सड़क निर्माण नहीं हो पाया है, जिसके कारण आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में थोड़ा सा भी पानी भर जाने के कारण कीचड़ और गड्ढे बन जा रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरु नहीं शुरू हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें